कटंगी: श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण कर मनाया गया हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि पर माता मंदिरों में हुई विशेष पूजा अर्चना
कटंगी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। शहर भर में माता के मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। शहर के मुख्य मंदिरों पर भक्तों की ओर से झंडा भी चढ़ाए गए। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही हिंदी नव वर्ष शुरू हो गया है। जिसको लेकर सुबह से ही क्षेत्र भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।