कटंगी: अज्ञात चोरों ने शिक्षक के सुने मकान में लगाई सेंध, नगर के वार्ड क्रमांक 02 में हुई वारदात
कटंगी शहर के वार्ड नंबर 02 नट्टी टोला रोड रोड पर अज्ञात चोरों ने शासकीय शिक्षक के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया और अलमीरा में रखें करीब 20 हजार की नगदी रकम पर हाथ साफ किया है। शिक्षक शिवचरण सिंगारे के मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।