कटंगी: गोद ग्राम चिचगांव में निकली जागरूकता रैली,मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
सोमवार को गोद ग्राम चिचगांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में भव्य मानव श्रृंखला तैयार कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से यह आयोजन करवाया गया। प्राचार्य अनिल शेंडे के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यह आयोजन हुआ।