कटंगी: लाखों रुपए खर्च के बाद भी नट्टी टोला में खुले में जल रहा शहरी क्षेत्र का कचरा, वातावरण हो रहा प्रदूषित
खुले में कचरा फेंकने और उसमें आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इससे निकलने वाली गैसें मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक और जानलेवा है। यह सब कुछ जानने के बावजूद नगर परिषद कटंगी नट्टी टोला में खुले में पूरे शहर का कचरा चला रही है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है।