कटंगी: नगर के वार्ड क्रमांक 8 में पानी की किल्लत, पैसा देकर नगर परिषद से खरीद रहे पानी का टैंकर
जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है, पेयजल संकट ने शहरवासियों का जीवन दुष्कर कर दिया है। लेकिन इसे और मुश्किल बना दिया है मंहगे पानी के टैंकरों ने, वार्ड क्रमांक 08 के एक रहवासी ने बताया कि उन्हें नगर परिषद में पैसा अदा कर पानी का टैंकर लाना पड़ रहा ह। एक दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि नगर में पानी की समस्या ने विकराल रुप ले लिया है।