कटंगी: मुस्लिम कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट का पिंजरा गिरा नपा कर्मचारी घायल
मुस्लिम कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट की मरम्मत का काम कर रहा कर्मचारी घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार सेलवा निवासी जागेश्वर पटले नगर परिषद की विद्युत शाखा में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है जो सोमवार को कब्रिस्तान में हाई मास्क लाइट की मरम्मत रहे थे।