हरिद्वार: सीईओ के निरीक्षण में चंडी घाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 2 शिक्षक मिले गायब, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता ने मंगलवार को चंडी घाट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीईओ के निरीक्षण में विद्यालय से दो शिक्षक गायब मिले। यही नहीं विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था भी बदतर मिली। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों के एक-एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।