हरिद्वार: शहीद दिवस के मौके पर रौशनाबाद जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि
शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार को रौशनाबाद जिला मुख्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी को याद किया और उनके जीवन आदर्शों पर चर्चा की।