हरिद्वार: सुभाष घाट पर मामूली बात को लेकर भिड़े दुकानदार और यात्री, जमकर चले लात घूंसे, पुलिस नदारद, लोगों ने कराया बीचबचाव
मंगलवार शाम हरकीपौड़ी के समीप सुभाष घाट पर मामूली बात को लेकर दुकानदार और यात्री भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान बेहद संवेदनशील समझे जाने वाले इस स्थान पर पुलिस नदारद दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बीच बचाव कर दोनों को समझाया बुझाया। तब जाकर झगड़ा शांत हुआ।