कांके: विश्व दिव्यांग दिवस पर झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने लोक भवन से मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च
Kanke, Ranchi | Dec 3, 2025 लोक भवन से बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर काफी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे। उन्होंने सरकार से दिव्यांग पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है।