भदोही: काशी नरेश महाविद्यालय में स्वच्छता मेगा इवेंट का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाया झाड़ू
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर में आज उत्तर प्रदेश सरकार के "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" के अंतर्गत एक स्वच्छता मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना और छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।