भदोही: एमबीएस राजकीय अस्पताल में डीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त गंदगी, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति और अन्य गंभीर खामियां देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन वेतन रोकने और स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया है।