भदोही: सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत खाद्य औषधि प्रशासन ने छात्राओं को किया मिलावट के प्रति जागरूक
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत बुधवार को ज्ञानपुर स्थित काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट के खतरों से अवगत कराना और उन्हें मिलावटखोरी के खिलाफ जागरूक बनाना था।