भदोही: डीएम विशाल सिंह ने बीरमपुर में आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, लगाया पौधा और छात्रों से की वार्ता
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय चकगुमानी बीरमपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में वृक्षारोपण किया और छात्रों से बातचीत कर उन्हें इतिहास और अंग्रेजी के बारे में ज्ञान दिया। जिलाधिकारी ने छात्रों को प्राचीन भारतीय इतिहास, विशेषकर पाषाण काल और सिंधु सभ्यता के बारे में बताया।