भदोही: भदोही में ईद मिलाद-उन-नबी का भव्य जुलूस, अमन और शांति का संदेश
भदोही में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को मनाए गए इस पर्व पर पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस को याद किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अमन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर फल, मिठाइयां और शरबत तकसीम कराए गए।