भदोही: भदोही जिले में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, डीएम की चौपाल स्थगित
भदोही जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और अधिकांश दुकानें बंद हैं। जिलाधिकारी की कसियापुर में होने वाली चौपाल भी स्थगित कर दिया गया हैं। ज्ञानपुर नगर में 8 घंटे से अधिक समय से बिजली कटौती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है।