फिरोज़ाबाद: जसराना के दिहुली में 18 नवम्बर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या मामले में तीन दोषियों को मिली फांसी की सजा
जसराना के गांव दिहुली में 18 नवम्बर 1981 को हुई 24 दलितों की सामूहिक हत्या मामले में मंगलवार दोपहर तीन बजे करीबन मैनपुरी स्थित एडीजे विशेष डकैती इंदिरा सिंह की अदालत ने तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। जिनके नाम कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल हैं। इसके साथ ही दो दोषियों कप्तान सिंह और रामसेवक पर दो दो लाख और रामपाल पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया।