मुगलसराय: अलीनगर रेवसा अंडर पास में अवैध संबंधों में बाधा बने पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
अलीनगर पुलिस ने महेवा नहर राजेश कुमार हत्याकांड का शुक्रवार दोपहर 03 बजे 24 घंटे में खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी उर्मिला , उसके प्रेमी जीतेन्द्र व विनोद दोनों आरोपी को रेवसा अंडर पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर पति की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।