तेंदूखेड़ा: पवन पटेल हमला कांड का खुलासा: साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 अभी भी फरार
सोमवार को आज 2:00 बजे तेन्दूखेड़ा-- नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल निवासी गाडरवारा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में साजिश रचने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।