कवर्धा: ग्राम मगरदा में एक व्यक्ति ने खुद पर आग लगाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
मामला 04 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरदा का है। जहा एक व्यक्ति ने स्वयं पर आग लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश किया। जिसके बाद घायल व्यक्ति के परिजनों ने डायल 112 की टीम को सूचना दिया। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। जहा से घायल अवस्था में व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया है जिसका इलाज जारी है।