कवर्धा: बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कवर्धा शहर में निकाली मशाल रैली
रविवार की देर शाम युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष वाल्मीकि वर्मा नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बेरोजगारी और बढ़ते महंगाई के खिलाफ शहर में मशाल रैली निकाली।मशाल रैली सिग्नल चौक से भारत माता चौक में जाकर समापन हुआ है।मशाल रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।