कवर्धा: नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने को लेकर कवर्धा एसपी ऑफिस में तीन राज्यों के पुलिस अधिकारियों की डीजी ने ली बैठक
कवर्धा एसपी ऑफिस में रविवार को तीन राज्यों के पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के डीजी अशोक जुनेजा, विवेकानंद सिन्हा आईजी, नक्सल प्रभावित जिले के एसपी और महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले के एसपी और आईजी सहित कई बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।