जनता की समस्या, प्रशासन का समाधान! 🏛️🤝
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज 05 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
🔹 111 परिवादों की सुनवाई
🔹 सभी संबंधित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई का निर्देश
🔹 राजस्व, भूमि, शिक्षा, पुलिस, आवास, विद्युत, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले
🔹 जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर कुल 208 आवेदनों के अवलोकन एवं निस्तारण की कार्रवाई
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक मामले की जांच कर त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
“आम नागरिकों की समस्या का त्वरित समाधान ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन आमजन और प्रशासन के बीच संवाद को और मजबूत बनाते हुए ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के संकल्प को साकार कर रहा है। 🌟
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Rural Development Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#जनता_दरबार #जिला_प्रशासन_वैशाली #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जनसेवा #Vaishali
7 views | Vaishali, Bihar | Oct 5, 2026