गोरखपुर: कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अवैध हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बेचने के आरोप में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजो का प्रयोग कर अवैध हाई सिक्योरिटी, नंबर प्लेट बेचने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इसके कब्जे से पुलिस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने में प्रयुक्त, होने वाले उपकरण को भी बरामद कर लिया।