ऊन: झिंझाना के मेरठ-करनाल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना के 75 दिन बाद पीड़ित पक्ष ने कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Un, Shamli | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गत 29 जनवरी को झिंझाना के मेरठ करनाल हाईवे पर गुगनपुरा गुरूद्वारे के पास कार की टक्कर से बाइक सवार रज्जाकनगर निवासी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में सड़क हादसे के 75 दिन बाद घायल के भाई राजकुमार द्वारा कार चालक के रूप में झिंझाना काली मंदिर निवासी आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।