बारां: संभागीय आयुक्त ने बारां जिले के दौरे पर कृषि मंडी व पेयजल परियोजनाओं का लिया जायजा
Baran, Baran | May 2, 2025 संभागीय आयुक्त कोटा राजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को बारां जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने उपखण्ड कार्यालय अटरू में कृषि उपज मंडी समिति, गेहूं खरीद केन्द्र, शेरगढ़ इंटेक वेल का निरीक्षण किया तथा शेरगढ ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की।