टीकमगढ़: सिंगल क्लिक से खुशियों की सौगात: टीकमगढ़ की 2 लाख लाड़ली बहनों समेत प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची राशि
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने नरसिंहपुर के ग्राम मुंगवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की। इसके तहत टीकमगढ़ जिले की 2 लाख 5 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में कुल 30 करोड़ 29 लाख 12 हजार 700 रुपये की राशि भेजी गई।