चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी, सदर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Nov 26, 2024 चूरू रेलवे स्टेशन के पास से अग्रसेन नगर के एक रेलवे कर्मचारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन नगर निवासी रेलवे कर्मचारी 39 वर्षीय अरविंद कुमार दर्जी ने रिपोर्ट दी।