चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बीमा समिति की मीटिंग आयोजित, आमजन को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Churu, Churu | Nov 26, 2024 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि लोगों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बीमा एक महत्त्वूपर्ण माध्यम है और हर व्यक्ति तक बीमा को पहुंचाने के लिए ‘सबको बीमा अभियान 2047’ को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। जिला कलक्टर सुराणा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय बीमा समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।