बल्लबगढ़: ड्यूटी जा रहा साइकिल सवार गांव चंदावली के समीप सड़क हादसे में हुआ घायल, इलाज जारी
गांव चंदावली के समीप ड्यूटी जा रहा साइकिल सवार व्यक्ति सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम सफीक खान बताया गया है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।