बल्लबगढ़: सुभाष कॉलोनी में महिला दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची हजारों महिलाएं, मंत्री मूलचंद शर्मा रहे मौजूद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष व लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से आज देश की तमाम महिला शक्ति को संबोधित किया। बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी स्थित निवर्तमान पार्षद सविता तंवर के कार्यालय पर प्रधानमंत्री को सुनने हजारों महिलाएं पहुंची। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा और बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोकचंद भी रहर मौजूद।