अशोक नगर: 60 हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की घेराबंदी में चढ़ा हत्थे
अशोकनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपए कीमत की 6.05 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पडरिया रोड स्थित आरा मशीन के पास आरोपी स्मैक बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई।