बोरियो: धोगड़ा इमली गाछ के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल
बोरियो तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर धोगड़ा इमलीगाछ के समीप शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई । घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतकों के मौत की पुष्टि सीएचसी बोरियो में डॉक्टर विवेक भारती ने जांच के बाद किया, जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।