नाहरगढ़ में आस्था, देशभक्ति और विकास के मुद्दों का संगम
नाहरगढ़। दशहरे के दूसरे दिन विजय एकादशी पर श्री नानकिया बाग हनुमान मंदिर से भव्य झांकियों का चल समारोह निकाला गया। समाजसेवी ओमगिरी गोस्वामी के सहयोग से लगातार 16वें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के 10 प्रमुख मंदिरों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। देवी-देवताओं की प्रस्तुतियों के साथ पूर्व सैनिकों ने सेना के शौर्य और ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी प्रदर्शित की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंथेटिक खेल मैदान और कॉमर्स स्कूल की मांग भी झांकियों के माध्यम से उठाई गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।