मऊरानीपुर: पहाड़ी बांध के दो गेट खुले, धसान नदी में छोड़ा गया 6 हजार क्यूसेक पानी; ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पहाड़ी बांध के दो गेट 60-60 सेंटीमीटर खोलकर करीब 6 हजार क्यूसेक पानी धसान नदी के रास्ते लहचूरा बांध में छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों, मछुआरों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।