जगदलपुर: गोल बाजार से त्योहारी दुकानों को हटाने के नगर निगम के निर्देश का नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने किया विरोध
शहर के पारंपरिक गोल बाजार चौक से इस बार राखी बाजार हटाने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम ने ट्रैफिक जाम को बड़ी समस्या बताते हुए यहां राखी की अस्थायी दुकानें नहीं लगाने देने का फैसला किया है।जिसका नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने विरोध करते हुए इसे गैर जरूरी कदम बताया है।