सिसई: घाघरा पानटोली में सिंचाई के लिए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से महिला की हुई मौत,भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Sisai, Gumla | Jun 27, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के घाघरा पान टोली निवासी 45 वर्षीय उतनी पूतुन देवी पति बनीता उरांव की बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई। यह घटना तब घटी जब सिंचाई कार्य के लिए गांव के ही एक ग्रामीण के द्वारा खेत में बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में वह आई। बिजली का झटका लगने से घटना स्तर पर ही उसकी मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।