सिसई: किसान सभा अंचल कमेटी सिसई के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन
Sisai, Gumla | Jun 26, 2024 सिसई प्रखण्ड मुख्यालय में विभिन्न ग्रामों से किसान सभा आंचल कमेटी सिसई के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे।विभिन्न मांगो एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य काउंसिल मेंबर नगड़ी प्रखंड प्रमुख मधु कश्यप ने कहा कि सभी प्रकार के जन कल्याणकारी सरकारी योजना का लाभ जनता को मिले।