सिसई: बजार टांड़ नागफनी में डाक विभाग के द्वारा लगाया गया डाक चौपाल,दी गई कई जानकारियां
Sisai, Gumla | Jun 26, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी बाजार टांड़ में नागफनी शाखा डाकघर अंतर्गत डाक विभाग के द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक अधीक्षक गुमला मंडल शांतनु आजाद के द्वारा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में मुर्गू पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को डाक विभाग के द्वारा दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।