सिसई: मुर्गू में प्रधानमंत्री आवास बनाने वालो को नहीं मिल रहा मनरेगा का पैसा,तत्कालीन रोजगार सेवक पर लगा आरोप
Sisai, Gumla | Jun 25, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले कई लाभुकों ने मनरेगा से मिलने वाला मजदूरी का पैसा और शौचालय का पैसा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। लाभुकों ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की इसके लिए उन्होंने कई बार तत्कालीन रोजगार सेवक से आग्रह किया लेकिन उन्हें मजदूरी और शौचालय का पैसा नहीं मिल पाया।