सिसई: बूढ़ा महादेव मंदिर तक पहुंच पथ नहीं देने पर ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एनएच बाईपास सड़क को किया जाम
Sisai, Gumla | Jun 25, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पोटरो गांव में स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंदिर तक पहुंच पथ नहीं देने को लेकर आस पास के गांव के ग्रामीण मंगलवार को गोलबंद होकर निर्माणाधीन एन एच बाईपास रोड को जाम किया। पोटरो, सकरौली, भदौली व कुम्बाटोली गांव के सैकड़ों लोग मंगलवार को सड़क निर्माण कर रहे आरकेडी कंपनी द्वारा मंदिर तक जाने वाले सड़क को बंद कर देने पर सड़क को जाम कर दिया।