सिसई: सकरौली छापर डिपा में बज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की हुई मौत
Sisai, Gumla | Jun 26, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सकरौली छापर डीपा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीते शाम तेज बारिश के साथ अचानक बज्रपात हुई। छापरडीपा निवासी जीतू साहु का एक बछड़ा, शिब्बु साहु का एक गाभिन बछिया, और सकरौली निवासी अमर साहु का हल जोतने वाला एक बैल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही अन्य किसानों के मवेशियों के भी घायल होने की सूचना है।