आरोन: बारोद में शासकीय पट्टे की भूमिका अंतरण कर शर्तों का किया उल्लंघन, कलेक्टर ने 6 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने दिए आदेश
आरोन तहसील के बारोद में शासकीय पट्टे की भूमि हरनामसिंह पुत्र उधमसिंह यादव निवासी बूढ़ा डांगर के नाम दर्ज है। तहसीलदार के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में पट्टे की भूमि का कलेक्टर की अनुमति के बिना अंतरण कर शर्तो का उल्लंघन किया गया है। कलेक्टर ने अनावेदक को 6 अगस्त 2024 तक कलेक्टर न्यायालय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से जवाब प्रस्तुत करने आदेश दिए हैं।