आरोन: गांधीनगर आइडिया टावर के सामने फोटो स्टूडियो की दुकान में हुई चोरी, शिकायत पर आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
आरोन नगर में गांधीनगर आइडिया टावर के सामने फरियादी श्री राम साहू निवासी शिवशक्ति कॉलोनी आरोन की फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी हो गई। शिकायत में पुलिस को बताया, बीती रात ताले तोड़कर अज्ञात चोर निकॉन डी 72000, निकॉन डी 5600, निकॉन डी 75000 कैमरा सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। आरोन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।