आरोन: क्यापुर गांव में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी आरोन थाना पुलिस
आरोन थाना क्षेत्र के क्यापुर गांव में 15 वर्षीय कान्हा प्रजापति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किशोर के पिता कन्हैया प्रजापति ने बताया, पिछले कई दिनों से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। मैंने कहा, अभी मक्का की फसल खड़ी है कट जाने के बाद मोबाइल दिला देंगे। इसी बात से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।