सहसवान: सहसवान तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान
सहसवान तहसील क्षेत्र में अघोषित बिधुत कटौती को लेकर आमजन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। विद्युत कटौती की वजह से बुजुर्ग और बच्चे काफी परेशान है। प्रतिवर्ष की भांति से विद्युत सप्लाई बाधित रहती है। ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो गांव के लोग और ज्यादा परेशान है।