हलसी: हलसी में एसबीआई शाखा के पास ई-रिक्शा ने महिला को टक्कर मारी, पलटने से 10 लोग जख्मी
बुधवार पूर्वाहन 11:15 बजे लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग में हलसी में एसबीआई शाखा के समीप एक और नियंत्रित ई रिक्शा महिला को टक्कर मारता सड़क पर पलट गया. हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए. जिनका हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ. ई रिक्शा पर सवार आगत गांव के लोग सिमरिया से नदी स्नान कर लौट रहे थे.