धार: धामनोद में मलेरिया निरोधक माह पर रैली, सीबीएमओ ने जन जागरूकता रथ को किया रवाना
धामनोद में मलेरिया निरोधक माह पर रैली, सीबीएमओ ने किया जन जागरूकता रथ रवाना।शुक्रवार शाम 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद में मलेरिया निरोधक माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीबीएमओ डॉ. कीर्ति बौरासी ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।