धार: धार जिले के गणेश घाट पर उत्पात मचाने वाले 8-10 संदिग्धों को धामनोद पुलिस ने हिरासत में लिया
धार जिले के गणेश घाट में 3 दिन पहले वाहनो पर पथराव करने की घटना हुई थी। अज्ञात बदमाशों के उत्पात मचाने से कई वाहनों के कांच फूंटे थे। जिसमें शामिल संदिग्ध लोगों को धामनोद पुलिस ने हिरासत में लिया है। धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि पुलिस ने सर्चिंग कर गणेश घाट में पथराव करने वाले 8-10 संदेहियों को हिरासत में लिया है तथा इनसे पूछताछ की जा रही हैं।