धार: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शहरी योजनाओं की प्रगति पर ली बैठक, अवैध कॉलोनाइजर पर FIR दर्ज कराने के निर्देश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में धार में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शहरी निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत 2.0, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 सहित विभिन्न शहरी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।